Dedicated to Tanmay, Blooming Tanman Birthday today - आकाश, पानी और बरसात
आकाश ठीक कितना बडा होता हैं
जितना होना चाहिए़
ऐसे नहीं होता
पानी आकाश में नहीं होकर
भी गिरता रहता है
बारिश मै नहीं गिरता
क्योंकि बारिश तो
आंसू के साथ आंख में
मिलता है
और फिर गहरा होता है एकसाथ
पर समुंदर नहीं बन पता
समुंदर कितना गहरा होता हैं
जितना होना चाहिए
उतना नहीं
इस लिए तो प्लास्टिक और कुछुआ
एकसाथ सांस फूलाते हुए
समुंदर के ऊपर आके
घर ढूंढते है
घर कितना बडा होता हैं
उतना नहीं जो मकान को बदल दे
पर फिर भी घर और मकान शहर मैं बनते है
क्योंकि उसमें काम करने वाली
मां को, रात में , आपनी बेटी को
खाना जो देना पड़ता है
No comments:
Post a Comment